स्टूडेंट्स को अवेयर कर बनाएंगे रिकार्ड
शहरके स्कूलों में 30 दिनों में 25 हजार स्टूडेंटस को ट्रैफिक एजुकेशन दिलाई जाएगी। साथ ही इस रिकॉर्ड का दावा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड और इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया जाएगा। इसके लिए तीनों जगह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। रिकॉर्ड बनाने की शुरुआत शहर में हो चुकी है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस स्कूलों का भी सहयोग ले रही है।
अब तक शहर में पांच हजार स्टूडेंट्स को ट्रैफिक के प्रति अवेयर किया जा चुका है। उन्हें अवेयर करने की जिम्मेदारी ट्रैफिक एक्सपर्ट प्रफुल्ल जोशी को दी गई है। इसके लिए हर क्लास की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई जा रही है,जो एविडेंस के तौर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सेंटल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन और मप्र गृह विभाग ने प्रदेश में स्टूडेंट्स को रोड सेफ्टी के प्रति अवेयर करने के लिए यह पहल की है। साथ ही शहर के सीबीएसई स्कूलों में स्टूडेंट्स को ट्रैफिक कार्ड भी दिया जाएगा। इसके लिए शहर के स्कूलों में एक साल तक फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी।
good news