कचरा प्रबंधन पर बैठक बुलाएं
ग्वालियर| महानगरमें कचरा प्रबंधन नियमों की अनदेखी से फैल रही गंदगी और उससे लोगों को हो रही परेशानी देखते हुए विपक्ष ने नगर निगम परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष शम्मी शर्मा ने बैठक कराने की मांग को लेकर गुरुवार को विपक्ष के पार्षदों के हस्ताक्षर वाला एक पत्र सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन को सौंपा। पत्र में कचरा प्रबंधन सहित चार बिंदुओं पर चर्चा कराने की मांग की गई है।