चल समारोह में झांकियाें ने मोहा मन
महाराजाअग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को चल समारोह के साथ हुआ। इस दौरान भगवान शिव, महालक्ष्मी, शबरी आश्रम की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
अग्रवाल नवयुवक संघ की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को सुबह छह बजे अग्रसेन उद्यान दौलतगंज से प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस अग्रसेन उद्यान पहुंची। यहां महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी गई। शाम सात बजे अग्रसेन उद्यान से महाराजा अग्रसेन का चल समारोह निकाला गया। इसका शुभारंभ कलेक्टर पी. नरहरि ने आरती उतारकर किया। चल समारोह महाराज बाड़ा, राम मंदिर चौराहा, ऊंट पुल, दाल बाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर चौराहा होते हुए वापस अग्रसेन उद्यान पहुंचा। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया। चल समारोह में श्रीकृष्णदास गर्ग, विजय गोयल, राजेश सिंघल, डॉ. प्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र सिंहल आदि शामिल हुए। वहीं, संघ ने अग्रवाल धर्मशाला घासमंडी और गंगा माई संतर धर्मशाला में भी अग्रसेन जयंती मनाई। घासमंडी में महाराजा अग्रसेन की आरती नगर निगम आयुक्त अजय गुप्ता, कांग्रेस नेता मुन्नालाल गोयल ने उतारी। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
आज मुरार मंे निकलेगा
महाराजा अग्रसेन का चल समारोह शुक्रवार शाम पांच बजे से मारवाड़ी धर्मशाला मुरार से निकाला जाएगा। यह जानकारी अग्रवाल समाज मुरार के मीडिया प्रभारी विकास कुमार बिंदल ने दी। वहीं, गुरुवार को अग्रसेन जनकगंज संगठन ने शूजाबाद भवन नई सड़क में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन ने एक होटल में निबंध प्रतियोगिता कराई।
महाराजा अग्रसेन के चल समारोह में शामिल अग्रवाल समाज के लोग। फोटो:भास्कर