पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दूधिए ही पकड़ पाए, बाकी बाइक से भाग गए

चार दूधिए ही पकड़ पाए, बाकी बाइक से भाग गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. छह खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम चार दूधियों को ही पकड़ सकी। कुछ दूधियों को पुलिस ने दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया पर वे अपनी बाइक भगाकर ले गए। बहोड़ापुर थाने के बाहर एक घंटे तक दूधियों की जांच हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चार नमूने लेने में कामयाब हुए। दीपावली पर अब खाद्य पदार्थों की जांच की मुहिम रोज चलेगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सोनी, राजेश गुप्ता, सतीश धाकड़, लोकेंद्र सिंह सहित दो अन्य अधिकारी गुरुवार सुबह 9 बजे बहोड़ापुर थाने पहुंचे। इन्होंने पुलिस की मदद से मुरैना से ग्वालियर दूध लेकर आने वाले दूधियों की जांच की। इस मुहिम में चिरोला निवासी रामनरेश गुर्जर, कुलैंथ निवासी गंगाराम पाल, शेरपुर निवासी सत्यवीर सिंह गुर्जर टिकटौली निवासी रामवीर सिंह गुर्जर को रोककर दूध के नमूने लिए गए।
जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि मुरैना से काफी दूधिए ग्वालियर आते हैं। इन्हें जांच की सूचना मिल गई थी, इसी कारण कई दूधिए सागरताल रोड से निकल गए। पांच दूधिए जांच के दौरान निकले, इन्हें पुलिस जवानों ने दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया पर वे बाइक की रफ्तार तेज कर भाग गए। एक्सीडेंट हो, इसलिए पुलिस ने ज्यादा पीछा नहीं किया।