- Hindi News
- मॉक टीम को जेयू की अध्ययनशालाओं में मिलीं खामियां
मॉक टीम को जेयू की अध्ययनशालाओं में मिलीं खामियां
ग्वालियर| जेयूप्रशासन द्वारा गठित मॉक टीम ने गुरुवार को विभिन्न विभागों की अध्ययनशालाओं का निरीक्षण किया। टीम को कुछ विभागों के टॉयलेट गंदे मिले तो कुछ में फर्नीचर की कमी मिली। विभागाध्यक्षों ने टीम को स्तरीय किताबों की कमी होने से अवगत कराया। मॉक टीम शुक्रवार को भी निरीक्षण करेगी। रेक्टर प्रो. अारजेराव का कहना है कि खामियाें में सुधार किया जाएगा।