- Hindi News
- एक व्यक्ति के भोजन में एक माह में आधा लीटर तेल पर्याप्त
एक व्यक्ति के भोजन में एक माह में आधा लीटर तेल पर्याप्त
ग्वालियर| हृदयरोगों से बचना है तो शराब, बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू का इस्तेमाल छोड़ना होगा। नमक का इस्तेमाल कम कर वजन घटाना होगा। एक व्यक्ति को एक माह में अपने भोजन में आधा लीटर से अधिक तेल उपयोग नहीं करना चाहिए। दिनभर में पांच ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। यह बात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके राजौरिया और डॉ. बिंदु सिंघल ने रविवार को आरोग्यधाम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।