पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी

कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक-युवती परिचय सम्मेलन का हुआ भूमिपूजन

मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर| विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रतलाम की घटना को लेकर रोष व्यक्त करते हुए जुलूस निकालकर गोरखी में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर बजरंग दल के पप्पू वर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर एक विशेष समुदाय के द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है। इसी का नतीजा है कि रतलाम में गत दिवस बजरंग दल के जिला सह संयोजक कपिल राठौर एवं उनके भाई विक्रम राठौर साथी पुखराज पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कपिल और पुखराज की मौत हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर दंड देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुकेश अग्रवाल, मनोज गोडिया, विष्णु शर्मा, भरत पाठक, संजय अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, मनोज रजक आिद शामिल हैं।

अहमदके जेहादी संगठन से जुड़े होने के सबूत मिले

ग्वालियर|बांग्लादेश केरास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले सऊदी अरब के नागरिक अहमद के बारे में जांच एजेंसियों के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। शुरुआती तौर पर पता चला है कि यह जेहादी संगठन से जुड़ा है और इसका नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय है। जांच एजेंसियां इससे जुड़ी जानकारी गोपनीय रख रही हैं। पुलिस को इसके नेटवर्क की जो लिंक मिली है उसकी तस्दीक की जा रही है। इसके लिए एक टीम चेन्नई पहुंची हैं। यहां पर अहमद ने जिस व्यक्ति से संपर्क होना बताया था उसके बारे में जानकारी पुलिस जुटा रही है। ग्वालियर में आने के बाद फूलबाग स्थित एक साइबर कैफे में दो घंटे तक इंटरनेट का उपयोग किया था। इस समय के एक-एक मिनट का हिसाब जांच एजेंसियां निकाल रही हैं। पड़ाव थाने की पुलिस ने अहमद को 21 सितंबर को स्टेशन बजरिया से पकड़ा था, इसके कब्जे से कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और फर्जी पासपोर्ट मिला था। पूछताछ में पता चला था कि यह मूल रूप से वर्मा का रहने वाला है, इसके बाद इसका परिवार सऊदी अरब पहुंचा और दो साल पहले अहमद बांग्लादेश पहुंच गया। पंद्रह दिन पहले भारत आया था, चेन्नई, दिल्ली और आगरा होता हुआ यह ग्वालियर पहुंचा था कि पुलिस के हाथ गया।

वार्ड60 में सीसी रोड का लोकार्पण

ग्वालियर| वार्ड60 के अंतर्गत आने वाले शकुंतलापुरी शिवनगर में पार्षद निधि से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व विधा