सीमेंट कांक्रीट रोड का किया भूमिपूजन
ग्वालियर| अरगड़ेकी गली दाल बाजार में 17 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड का भूमिपूजन रविवार को महिला एवं बाल विकास प्रभारी स्मिता वर्मा ने किया। दैनिक भास्कर द्वारा 22 सितंबर को रेडियंट स्कूल नया बाजार में आयोजित रूबरू कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने अरगड़े की गली में सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। क्षेत्रीय पार्षद स्मिता वर्मा ने जल्द ही सड़क का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया था। इस अवसर पर सुशील कटारे, अमित गुप्ता, कमलेश सोनी, पदम गौर, श्रद्धा सोनी मौजूद थीं।