समारोह में एएसपी का होगा सम्मान
ग्वालियर| पूर्वकेंद्रीय मंत्री आैर वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर 30 सितंबर को दीनदयाल नगर नागरिक मंच द्वारा भजन संध्या आैर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मंच के संयोजक दिनेश शर्मा के मुताबिक हाल ही में क्षेत्र में हुई एक करोड़ की चोरी का खुलासा करने वाले एएसपी राहुल लोढ़ा आैर उनकी टीम के अलावा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक रामसिंह चौहान का सम्मान किया जायेगा।
प्रतिमाका अनावरण एक को: शहरजिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी आैर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमाआें का अनावरण 1 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे।