- Hindi News
- यश आरोग्य के लिए की मां कूष्माण्डा की आराधना
यश-आरोग्य के लिए की मां कूष्माण्डा की आराधना
ग्वालियर| नवदुर्गामहोत्सव के चौथे दिन रविवार को भक्तों ने मां कूष्माण्डा की पूजा-अर्चना कर आयु, यश, बल और आरोग्य की कामना की। नवदुर्गा महोत्सव के चौथे दिन मां कूष्माण्डा की आराधना की जाती है।
चामुण्डामंदिर पर सजा फूल बंगला: मांचामुण्डा देवी मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया। हवन में आचार्य राधावल्लभ शास्त्री के नेतृत्व में पंडितों ने 1100 आहुतियां दीं।
नौदेवियों के जन्म की कथा सुनाई: विनयनगर सेक्टर 1 में आयोजित देवी भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य श्रीनिवास शास्त्री ने नौ देवियों के जन्म की कथा सुनाई। आरती यजमान पं. बनवारी लाल शास्त्री ने की।