आर्मी एरिया में मिला बम, किया निष्क्रिय
ग्वालियर| शहरके व्यस्ततम इलाके गोला का मंदिर से सटे आर्मी एरिया में एक जंग लगा हैंड ग्रेनेड और कट्टा मिलने से गुरुवार को सनसनी फैल गई। आर्मी के अफसर तुरंत ही कट्टा और हैंड ग्रेनेड लेकर गोला का मंदिर थाने पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ग्रेनेड सार्वजनिक स्थान पर रखने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर हैंड ग्रेनेड को मेला ग्राउंड में विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।
सीएसपी विवेक अग्रवाल ने बताया कि न्यू रेजीडेंस आॅफिसर्स कॉलोनी में जेसीबी मशीन से जमीन समतल की जा रही थी। तभी मिट्टी में एक जंग लगा हुआ हैंड ग्रेनेड और कट्टा मिला। बम मिलने की सूचना मिलते ही आर्मी अफसर तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचे और इस बम की प्रारंभिक जांच पड़ताल करने के बाद गोला का मंदिर थाने की पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने मेला ग्राउंड पर ग्रेनेड को एक गड्ढे में रखकर विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया।
मेला ग्राउंड पर बम को ब्लास्ट कर किया निष्क्रिय।
आर्मी का नहीं है हैंड ग्रेनेड
सीएसपीश्री अग्रवाल ने बताया कि हैंड ग्रेनेड और कट्टा अार्मी का नहीं है। आर्मी अफसरों ने इसे आर्मी का होने से इंकार किया है। इस कारण यह जांच भी की जा रही है कि यह हैंड ग्रेनेड और कट्टा यहां कैसे पहुंचा और किसका है।
दसदिन में दूसरा ग्रेनेड: शहरमें दस दिन में दूसरा ग्रेनेड मिला है। इससे पहले 14 सितंबर को पड़ाव थाना क्षेत्र में तानसेन रोड पर ग्रेनेड मिला था। गुरुवार को आर्मी एिरया में मिले ग्रेनेड से 20-25 फीट का क्षेत्र प्रभावित होता।