पॉलिटेक्निक में दो वोकेशनल कोर्स शुरू
ग्वालियर| अखिलभारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की पहल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पॉलिटेक्निक में कम्युनिटी कॉलेज के अन्तर्गत दो वोकेशनल कोर्स शुरू किए गए हैं। छात्र बिल्डिंग टेक्नोलॉजी साफ्टवेयर डवलपमेंट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आवेदन 10 अक्टूबर तक कॉलेज में मिलेंगे। दोनों कोर्स में 100-100 सीट रखी गई हैं।