- Hindi News
- आॅर्थोपेडिक में पीजी कर रहे छात्र को हॉस्टल से निकाला
आॅर्थोपेडिक में पीजी कर रहे छात्र को हॉस्टल से निकाला
ग्वालियर| जीआरएमसीके डीन कार्यालय में गुरुवार को कॉलेज काउंसिल की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे डीन डॉ. जीएस पटेल ने एमबीबीएस की दस सीटें बढ़ने, एक हजार बिस्तर के अस्पताल के कार्य में तेजी आने पर चिकित्सा शिक्षकों को बधाई दी। इस दौरान कॉलेज काउंसिल ने आॅर्थोपेडिक में पीजी कर रहे ठाकुर दिलबाग सिंह को हॉस्टल से निकालने के निर्देश दिए। दिलबाग का हॉस्टल में व्यवहार ठीक नहीं था। डीन ने विभागाध्यक्ष को यह भी निर्देश दिए कि यदि इस छात्र का बर्ताव विभाग में भी संतोषजनक हो, तो भी उसके खिलाफ कार्रवाई करें।