- Hindi News
- डॉ. सागर की डेढ़ सौ बीघा जमीन जब्त करेगी पुलिस
डॉ. सागर की डेढ़ सौ बीघा जमीन जब्त करेगी पुलिस
पीएमटीफर्जीवाड़े की कमाई से बनाई मास्टर माइंड डॉ. जगदीश सागर की संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में बताया है कि डॉ. सागर की गोहद उसके आसपास के गांवों में डेढ़ सौ बीघा जमीन, इंदौर और ग्वालियर में बनाए दो मकानों की पहचान की गई है। बुधवार को पुलिस ने गोहद और ग्वालियर में इन संपत्तियों के दस्तावेज एकत्र किए। एएसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि डॉ. सागर की जमीन के दस्तावेज का अध्ययन किया जा रहा है।
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गुरुवार को डॉ. सागर को लेकर उसके गांव छरेंटा (गोहद) पहुंची। यहां जांच में पता चला कि छरेंटा, रावतपुरा, एंडोरी, तुकैड़ा और खनैता में इसकी डेढ़ सौ बीघा जमीन है। इसमें ज्यादातर संपत्ति डॉ. सागर और इसकी प|ी के ही नाम पर है। इसके अलावा गोहद मुख्य मार्ग पर भी इसकी 90 हजार स्क्वायर फीट जमीन है। इंदौर और ग्वालियर के त्रिमूर्ति नगर में दो मकान हैं। एएसपी श्री जैन का कहना है कि इनमें से ज्यादातर संपत्ति इसने फर्जीवाड़े की कमाई से ही बनाई है। अब इस संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
पांच साल पहलेे पीएमटी में अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाने वाले जितेंद्र सिंह अटल को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह तो अच्छा भला खेती कर रहा था, बुआ के बेटे हरज्ञान विमल ने उसे लालच देकर फंसा दिया। हरज्ञान विमल फर्जीवाड़े के रैकेट का एजेंट है। पुलिस पीएमटी फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड डॉ. जगदीश सागर के छरेंटा, गोहद स्थित घर और जमीन की जानकारी जुटाने पहुंची तो जितेंद्र यहां मिल गया। जुलाई 2009 में पीएमटी के दौरान कंपू थाने की पुलिस ने पद्मा स्कूल में दबिश देकर 11 सॉल्वर पकड़े थे। इनमें एक आरोपी मनीष कुर्मी निवासी पटना ने बताया था कि जितेंद्र सिंह अटल की जगह वह पीएमटी दे रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आए रैकेट के एजेंट हरज्ञान विमल ने बताया कि उसने गोहद निवासी जितेंद्र अटल की जगह सॉल्वर को 2009 में पीएमटी में बैठाया था।
ढाईलाख रुपए दिए थे
जितेंद्रने बताया कि वर्ष 2007 में वह इंटरमीडिएट में फेल हो गया था। वह पढ़ाई में कमजोर था। 2008 में वह इंटर में कम नंबरों से पास हुआ था, इसलिए खेती करने लगा। तभी उसकी बुआ का बेटा हरज्ञान विमल ने उसे बताया कि ढाई लाख रुपए में वह मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलवा देगा। इसके बाद उसका जीवन बद