- Hindi News
- नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर कल से
नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर कल से
ग्वालियर| श्री2500 वां भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव न्यास और ग्वालियर सोशल फोरम के संयुक्त तत्वावधान में 27 28 सितंबर को नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर महावीर भवन कम्पू में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार गंगवाल, सचिव शरद कुमार जैन, फोरम के अध्यक्ष महेश गुरु, सचिव रमन अग्रवाल, संयोजक राजेंद्र बापना ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए दी।