पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान खाली कराने को लेकर झगड़ा, फायरिंग, चार घायल

मकान खाली कराने को लेकर झगड़ा, फायरिंग, चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ललितपुरकॉलोनी में मकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। कंपू थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ललितपुर कॉलोनी के शंकर चौक में रहने वाले सोनू कुशवाह का उसके किराएदार अनिल से मकान खाली कराने को लेकर बुधवार को विवाद हुआ था। अनिल ने कहा था कि वह एक-दो दिन में मकान खाली कर देगा। अनिल के अलावा अन्य किराएदार भी सोनू के शराब पीकर ऊधम मचाने पर आपत्ति कर चुके थे। गुरुवार की रात को इन लोगों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद में सोनू के साथी डॉली परिहार तथा अन्य भी गए। इन लोगों ने डंडे और हॉकियों से किराएदारों की पिटाई की और फायरिंग करते हुए भाग निकले। यहां गोली के छर्रे लगने से पार्वती कुशवाह, महादेवी, अमर सिंह और कल्याण सिंह घायल हो गए। इन्हें जेएएच में भर्ती कराया गया है।