- Hindi News
- रिव्यू के लिए बार ने रजिस्ट्रार को सौंपा रिप्रजेंटेशन
रिव्यू के लिए बार ने रजिस्ट्रार को सौंपा रिप्रजेंटेशन
ग्वालियर| बारएसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमसिंह भदौरिया ने गुरुवार को हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के प्रिसिंपल रजिस्ट्रार आरके गुप्ता को चीफ जस्टिस के नाम रिप्रजेंटेंशन सौंपा। इसमें कहा गया है कि सात दिन की लिस्टिंग केस के संबंध में कोई भी नया आवेदन या दस्तावेज नहीं दिए जाने संबंधी आदेश का रिव्यू किया जाए। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने कुछ प्रकरणों की सुनवाई पर आदेश जारी किया था कि हाईकोर्ट में सप्ताह के अंदर सुनवाई के लिए लगे केस में कोई भी नया आवेदन या दस्तावेज संबंधित कोर्ट की इजाजत के बिना रजिस्ट्री में फाइल नहीं किया जा सकेगा।