पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीज को धक्का देकर बेड से उतारा

मरीज को धक्का देकर बेड से उतारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीज को धक्का देकर बेड से उतारा

ग्वालियर. बानमोरनिवासी भगवती प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि जन्माष्टमी से एक दिन पहले किसी जहरीले कीड़े ने उनकी प|ी मीरा को काट लिया था। इस कारण उसके सीधे पैर में घाव हो गया, जिसकी रोज पट्टी हो रही है। शुक्रवार -शनिवार की रात दो डॉक्टरों ने बेड खाली करने के लिए कहा। श्रीवास्तव ने बताया कि जब उन्होंने मरीज की हालत देखते हुए बेड खाली करने से मना किया तो डॉक्टरों ने मीरा को धक्का देकर बेड से उतार दिया। इस मामले की शिकायत अस्पताल अधीक्षक डॉ. ज्योति बिंदल से की। डॉ. बिंदल ने समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया साथ ही वार्ड के डॉक्टरों को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। अधीक्षक के आदेश का भी डॉक्टरों ने पालन नहीं किया। इसके बाद वह अपने मरीज को लेकर घर गए। श्रीवास्तव का कहना है कि वह इस मामले को न्यायालय में ले जाएंगे।

नि:शुल्कलेंस प्रत्यारोपण शिविर 30 को

ग्वालियर. स्वर्गीयडॉ. र|ाप्रभा दुबे की स्मृति में नि:शुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 30 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कम्युनिटी हॉल, सीबीसी कॉन्वेंट स्कूल के सामने कांचमिल रोड बिरला नगर में किया जाएगा। शिविर में मरीजों का परीक्षण रतन ज्योति नेत्रालय की टीम द्वारा किया जाएगा। शिविर में चयनीत मरीजों के नि:शुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन रतन ज्योति नेत्रालय में किए जाएंगे। यह जानकारी शिविर के आयोजक रिटायर्ड जस्टिस एसके दुबे ने दी।

हितग्राहियोंके खाते खुलवाने भरे फॉर्म

ग्वालियर. वार्डक्रमांक 53 के क्षेत्र तिलक नगर में जनधन योजना के खाते खुलवाने के लिए शनिवार को शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्रीय पार्षद खुशबू गुप्ता ने करीब 250 हितग्राहियों के खाते खुलवाने के लिए फॉर्म भरवाए। आज जिन लोगों ने खाता खुलवाने के लिए फॉर्म भरे उन्हें 10 अक्टूबर को इसी जगह एटीएम कार्ड और पासबुक दी जाएगी।

अल्पसंख्यकआयोग के पूर्व सदस्य की मौत

ग्वालियर. उप्रके ललितपुर के नजदीक हुए सड़क हादसे में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सहित दो लोगों की मौत हो गई। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह सचदेवा कालीमाई संतर मुरार निवासी थे। हादसे में महाराज बाड़ा निवासी अंशुल अग्रवाल की भी मौत हो गई। आयोग के पूर्व सदस्य श्री सचदेवा भोपाल निजी कार्य से गए थे, उनके