पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमटी में एक और प्री पीजी में दाे लाख कमीशन मिलता था

पीएमटी में एक और प्री-पीजी में दाे लाख कमीशन मिलता था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्री-पीजी और पीएमटी में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सदस्य व्यापमं कर्मचारी बृजमोहन जाटव ने पुलिस को बताया है कि व्यापमं में पद के हिसाब से फर्जीवाड़े का रुपया बांटा जाता था, अधिकारी को बड़ा माल और कर्मचारी को छोटा मिलता था। उसे तो पीएमटी में एक लाख और प्री-पीजी में दो लाख रुपए मिलते थे। इसने अपने साथ फर्जीवाड़े में शामिल दो कर्मचारियों के नाम बताए हैं, पुलिस इन्हें तलाशने के लिए भोपाल रवाना हो गई है।

प्री-पीजी में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सदस्य गौरव भदौरिया, अतुल शर्मा ने पुलिस को बताया था कि व्यापमं के संविदा कर्मचारी बृजमोहन जाटव के जरिए वह परीक्षार्थियों को पास करवाता था। बृजमोहन यहां पर परीक्षार्थियों की आंसर शीट के गोले काले करवाता था। इसने पुलिस को बताया कि इस गड़बड़झाले में उसे ज्यादा फायदा नहीं होता था। उसे तो एक-दो लाख रुपए मिलते थे बड़े अधिकारी ज्यादा पैसा कमाते थे। इसने फर्जीवाड़ा करने वाले दो और कर्मचारियों के नाम बताए हैं, पुलिस इन्हें तलाशने के लिए भोपाल रवाना हो गई है।

चालीसहजार का कुत्ता पाले था : बृजमोहनके भोपाल स्थित घर पर पहुंची पुलिस टीम इसके ऐशो आराम देखकर दंग रह गई, यहां पर उसने अपने घर की सुरक्षा के लिए चालीस हजार रुपए कीमत का कुत्ता पाल रखा था। बृजमोहन के परिजन के इशारे के बिना यह किसी को घर में नहीं घुसने देता था।

फर्जीवाड़ा