- Hindi News
- लोगों को जागरूक करने एंटीबायोटिक वीक आज से
लोगों को जागरूक करने एंटीबायोटिक वीक आज से
ग्वालियर. सामान्यत:बीमारियों में लोग विशेषज्ञ की बिना सलाह के एंटीबायोटिक का उपयोग करते हैं जो नुकसानदेह है। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए ग्वालियर बाल अकादमी रेशनल रविवार से एंटीबायोटिक वीक मनाएगी। ग्वालियर बाल अकादमी के अध्यक्ष डॉ. राहुल सप्रा ने संवाददाताओं को बताया कि एंटीबायोटिक के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह के पहले दिन रविवार को सुबह आठ बजे जीआरएमसी में मानव शृंखला बनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीन डॉ. जीएस पटेल होंगे। विशेष अतिथि जेएएच अधीक्षक डॉ. ज्योति बिंदल होंगी। मानव शृंखला बनाने में आईएमए, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब भी सहयोग करेगा।