पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाजपेयी के जन्मदिन पर ग्वालियर लखनऊ \"अटल एक्सप्रेस\' का तोहफा!

वाजपेयी के जन्मदिन पर ग्वालियर-लखनऊ \"अटल एक्सप्रेस\' का तोहफा!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोदी सरकार कर सकती है घोषणा, रेलवे बोर्ड की बैठक आज, ग्वालियर से भिंड-इटावा-कानपुर होकर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

ग्वालियररेलवे यार्ड में सप्ताह में चार दिन खड़ी रहने वाली ग्वालियर-पुणे साप्ताहिक ट्रेन को ग्वालियर-लखनऊ रूट पर अटल एक्सप्रेस के नाम पर चलाया जाएगा। अटल एक्सप्रेस ग्वालियर, भिंड, इटावा, फफूंद, कानपुर उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

अंतिम बाधा दूर करने के लिए 20 दिसंबर से पहले भिंड-इटावा के नए ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए सीआरएस (कमिश्नर रेलवे सेफ्टी) से कहा गया है। सब कुछ ठीक रहा, तो भिंड-इटावा ट्रैक पर दौड़ने वाली पहली ट्रेन अटल एक्सप्रेस होगी। अभी तक लखनऊ के लिए ग्वालियर से सिर्फ एक बरौनी मेल ही जाती है, जो झांसी, उरई होते हुए 390 किमी का सफर साढ़े आठ घंटे में तय करती है। नई ट्रेन से भिंड, इटावा, फफूंद, कानपुर, उन्नाव होते लखनऊ तक का सफर सिर्फ 325 किमी का होगा। यह ट्रेन बरौनी के मुकाबले एक से डेढ़ घंटा कम समय में लखनऊ तक पहुंचेगी।

जल्द फैसले की संभावना

ट्रेन शीघ्र शुरू कराने का प्रयास

लखनऊ तक नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास विचाराधीन है। इस संबंध में जल्द ही फैसला होने की संभावना है। -रविप्रकाश,पीआरओ,एनसीआर झांसी मंडल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल एक्सप्रेस चलाने के लिए हम पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है। -नरेंद्रसिंह तोमर, केंद्रीयइस्पात मंत्री

अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में देश को भाजपा की ओर से पहला प्रधानमंत्री देने वाले ग्वालियर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी के जन्म दिन (25 दिसंबर) पर \\\"अटल एक्सप्रेस\\\' का तोहफा दे सकते हैं। इसके लिए रेलवे बोर्ड के पास प्रस्ताव पहुंच चुका है। सोमवार को बोर्ड की बैठक में अंतिम निर्णय होना है। सब कुछ तय प्रस्ताव के अनुसार हुआ, तो 25 दिसंबर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है।

ग्वालियर से लखनऊ ही क्यों

इसट्रेन को ग्वालियर से लखनऊ तक चलाने का फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि श्री वाजपेयी पांच बार लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। इसी दौरान वह प्रधानमंत्री भी बने। हालांकि शुरू में इसे बलरामपुर तक चलाने पर भी विचार किया जा रहा था। बलरामपुर से श्री वाजपेयी ने वर्ष 1957 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वर्तमान में वहां ट्र