पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकाउंटेंट के सूने घर के ताले टूटे

एकाउंटेंट के सूने घर के ताले टूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. बैरकक्वार्टर थाटीपुर में चोरों ने एक सूने घर के ताले चटका दिए। चोर सूने घर से पचास हजार रुपए का माल ले गए। जानकारी के अनुसार थाटीपुर थाने के पीछे बैरक क्वार्टर में रहने वाले अरुण माथुर शिवपुरी में एक कंपनी में एकाउंट ऑफिसर पदस्थ हैं। बुधवार को वह अपनी प|ी के साथ थाटीपुर स्थित घर का ताला लगाकर शिवपुरी गए थे। जब वे शनिवार की रात घर लौटे तो उनके घर के ताले टूटे थे। अरुण माथुर ने बताया कि चोर उनके घर से 10 हजार नकदी, जेवर सहित पचास हजार का माल पार कर ले गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत थाटीपुर थाना पुलिस को दी।

कारमें संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक-युवती: बहोड़ापुरथानांतर्गत किले पर शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 3 युवक 3 युवती मिले। पुुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में तीन युवक एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में हैं। जब पुलिस ने गाड़ी रोककर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लाइंट एंड साउंड कार्यक्रम देखने आए थे। लेकिन यहां आकर पता चला कि वह तो बहुत पहले ही खत्म हो गया। तीनों युवक दाल बाजार के रहने वाले बताए गए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लड़कियों के माता-पिता से फोन पर बात की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया।