पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तनु की आंखों से देख सकेंगे दो नेत्रहीन

तनु की आंखों से देख सकेंगे दो नेत्रहीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. जीडीसीएके वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतकपुरी निवासी संजय आहूजा की बेटी तनु आहूजा का शनिवार को निधन हो गया। तनु के निधन के बाद भी उसकी आंखें दुनिया को देखती रहे इसी भावना से आहूजा परिवार ने तनु के नेत्रदान करने का निर्णय लिया और उन्होंने रतन ज्योति नेत्रालय में संचालित स्वामी विद्यानंद भारती नेत्र बैंक को इसकी जानकारी दी। नेत्रालय के डॉक्टर संजय आहूजा के घर पहुंचे जहां उन्होंने नेत्रदान की प्रक्रिया को पूरा किया। तनु की आंखें दो नेत्रहीनों को लगाई जाएंगी। नेत्रालय के संचालक डॉ. पुरेंद्र भसीन ने बताया कि नेत्रदान कराने में डॉ. केसी आहूजा रवि पाटनकर का सहयोग रहा।