- Hindi News
- दैनिक कार्यों मेंं धर्म का अंश जोड़ो: मुनिश्री
दैनिक कार्यों मेंं धर्म का अंश जोड़ो: मुनिश्री
ग्वालियर. जोलोग धर्मरूपी गंगा से जुड़ जाते हैं, वह परमात्मा रूपी सागर से मिल जाते हैं। तुम दैनिक कार्यों में वही करो जो करते हो, बस धर्म का अंश जोड़ लो। जैसे नहाते हो तो मन में भाव रहे कि मैं इसलिए नहा रहा हूं कि मुझे भगवान के मंदिर जाना है। जब तुम्हारे कार्य में परमार्थ का भाव जुड़ जाता है तो वह कार्य तुम्हें पुण्य का फल देने में सहायक हो जाता है। यह विचार राष्ट्रसंत मुनिश्री पुलक सागर महाराज ने शुक्रवार को जैन छात्रावास में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तुमने यदि अपने जीवन की पगडंडी धर्म के मार्ग से जोड़ दी तो तुम्हारा मानव बनना सार्थक हो जाएगा।