तीन महीने से जेल में बंद आरोपी रिहा
ग्वालियर. वाहनचोरी के आरोप में आमखो निवासी दीपक उर्फ दीनू शर्मा 23 जून से सेंट्रल जेल ग्वालियर में बंद था। जेल में शनिवार को लगी लोक अदालत में सीजेएम राजेन्द्र चौरसिया की कोर्ट ने उक्त आरोपी की रिहाई के आदेश जारी किए। उसे शनिवार को ही जेल से रिहा कर दिया गया। प्ली बार्गेनिंग के तहत जेल में पहली बार लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सीजेएम राजेन्द्र चौरसिया की न्यायपीठ ने जेल में बंद कई आरोपियों से बात की। लगभग 35 मामलों की फाइल देखी। इसमें एक आरोपी को रिहा करने के निर्देश जारी किए। वहीं, जिला न्यायालय में शनिवार को लगी लोक अदालत में 23 मामले निपटे। इसके लिए चार न्यायपीठ गठित की गईं। 6 दिसंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर जजों ने राजस्व विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक भी की।