- Hindi News
- सऊदी अरब के अहमद को फर्राटेदार आती है हिंदी, पुलिस का संदेह बढ़ा
सऊदी अरब के अहमद को फर्राटेदार आती है हिंदी, पुलिस का संदेह बढ़ा
ग्वालियर. रेलवेस्टेशन से संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए सऊदी अरब के युवक अहमद पर पुलिस का संदेह बढ़ता ही जा रहा है। इसके बारे में कुछ ऐसी बातें पता चली हैं जिनसे उसका भारत में आने का उद्देश्य मात्र रोजगार प्राप्त करना नहीं हो सकता। जो बातें पता चली हैं पुलिस उनकी तस्दीक करने में जुटी है। अहमद खुद को दो साल बांग्लादेश में रहना बताता है लेकिन बांग्ला भाषा उसे नहीं आती है और हिंदी फर्राटेदार बोलता है। पुलिस यह पता लगा रही है कि भारत में आने से पहले इसको किसी ने हिंदी सिखाई है, ऐसे में इसका यहां आने का उद्देश्य क्या हो सकता है।
बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले अहमद को पड़ाव थाने की पुलिस ने 21 सितंबर को रेलवे स्टेशन से पकड़ा था। इससे कंप्यूटर की हार्ड डिस्क तथा कुछ ऐसे दस्तावेज मिले थे जो संदेह पैदा करने वाले थे। इसके बाद पुलिस और इंटेलीजेंस ब्यूरो ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि मूल रूप से सऊदी अरब का रहने वाला है और दो साल से बांग्लादेश में रह रहा था। यह अरबी और हिंदी तो फर्राटे से बोल रहा है लेकिन बांग्लादेश की भाषा अटक-अटक कर बोल पाता है। पुलिस की टीम ने चेन्नई पहुंचकर इसकी बताई बातों की तस्दीक शुरू कर दी है।
सौसाल पहले पूर्वज भारत में रहते थे : अहमदने पुलिस के सामने एक और कहानी सुनाई है, इसने बताया है कि इसके पूर्वज सौ साल पहले भारत में रहते थे। पूर्वजों का स्थान तलाशने के लिए वह भारत में आया है। जांच में जुटे अफसर इसकी कहानी पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।