पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा

सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. जेयूके मैनेजमेंट संस्थान में बीबीए के छात्रों में शनिवार को झगड़ा हो गया। बताया गया है कि महिला शिक्षक के साथ अभद्रता करने पर सीनियर छात्रों ने जूनियर के साथ मारपीट की है। दोपहर में बीबीए की आंतरिक परीक्षा थी। बीबीए-तीसरे सेमेस्टर का छात्र सूर्य प्रताप सिंह तोमर परीक्षा कक्ष में देरी से पहुंचा। उसकी अटेंडेंस भी कम थी। इस पर अतिथि शिक्षक उर्वशी गरुण ने उसे परीक्षा में बैठाने से मना कर दिया। इसकी शिकायत सूर्य प्रताप ने बीबीए कॉर्डिनेटर उमेश होलानी से की। श्री होलानी ने अतिथि शिक्षक उर्वशी से सूर्य प्रताप को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने को कहा। अनुमति मिलने के बाद सूर्यप्रताप ने उर्वशी के साथ अभद्रता कर दी। सूर्यप्रताप का कहना है कि उसने महिला शिक्षक से कोई अभद्रता नहीं की। सूर्यप्रताप ने आरोप लगाया कि महिला शिक्षक ने अपने भाई सिद्धार्थ दुबे को फोन कर पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को बुलवाकर मुझे पिटवाया है। सूर्यप्रताप ने इसकी शिकायत जेयू रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा से की। इस मामले में प्रोक्टर एसके सिंह का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।