- Hindi News
- आरपीएफ ने ठेला व्यवसायियों को कोर्ट भेजा, जुर्माना
आरपीएफ ने ठेला व्यवसायियों को कोर्ट भेजा, जुर्माना
ग्वालियर| रेलवेस्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 के बाहर परिसर में सड़क घेरकर कारोबार कर रहे ठेला व्यवसायियों के खिलाफ सोमवार को आरपीएफ जवानों ने कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां इनसे जुर्माना वसूला गया।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 के बाहर परिसर में ठेला व्यवसायी लंबे समय से लोको स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास कारोबार कर रहे थे। इस कारण यहां आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी। सोमवार सुबह आरपीएफ ने यहां खड़े ठेला व्यवसायियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया।