पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं केयर टेकर हूं, मुझे पैसे दो परमानेंट करवा दूंगा

मैं केयर टेकर हूं, मुझे पैसे दो परमानेंट करवा दूंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जीवाजीयूनिवर्सिटी के गार्डों ने सोमवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से शिकायत की है। गार्डों का कहना था कि टर्मिनेट कर्मचारी विनोद शर्मा उनसे पैसे मांगता है। साथ ही कहता है कि वह यहां का केयर टेकर है, जो उसे पैसे देगा उसकी परमानेंट नौकरी लगवा देगा। कर्मचारी रामसिंह गुर्जर, मुनव्वर खान, अरुण सिकरवार ने कुलपति से कहा कि पैसे नहीं देने पर कर्मचारी धमकी देता है। कुलपति ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई के लिए रजिस्ट्रार के पास पत्र भेज दिया है।