- Hindi News
- लंका जलाकर हनुमान जी रामादल पहुंचे, श्रीराम को दी माता सीता की चूड़ामणि
लंका जलाकर हनुमान जी रामादल पहुंचे, श्रीराम को दी माता सीता की चूड़ामणि
श्रीरामलीला समारोह समिति के तत्वावधान में छत्री प्रांगण में चल रही रामलीला में सोमवार को हनुमानजी ने लंका जलाई। इसके बाद रामा दल में पहुंच कर माता सीता की चूड़ामणि प्रभु राम को दी। इसके बाद सीता खोज और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया।
हनुमान जी विशाला समुद्र को लांघ कर लंका पहुंचे हैं और अशोक वाटिका में माता सीता को श्रीराम द्वारा दी गई निशानी मुद्रिका सीता जी के आंचल में फेंकते हैं। सीता जी के आह्वान पर हनुमान जी उनके सामने प्रकट होकर पूरा हाल सुनाते हैं। इसके बाद हनुमान जी फल खाने के बहाने अशोक वाटिका को उजाड़ देते हैं। रावण हनुमान जी की पूंछ में आग लगवाने का आदेश देता है। जैसे ही हनुमान जी पूंछ में आग लगाई जाती है, हनुमानजी लंका को जला देते हैं। इसके बाद हनुमानजी, सीता माता की आज्ञा पाकर राम के पास पहुंचते हैं और सीता माता की चूड़ामणि उन्हें देते हैं।
रामलीला में अशोक वाटिका में सीता और रावण संवाद का मंचन करते कलाकार।