पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालगाड़ी के पहिए जाम, एक घंटे खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस

मालगाड़ी के पहिए जाम, एक घंटे खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| ग्वालियरसे झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन के चक्कों में सोमवार सुबह नौ बजे धुआं उठने पर उसे सिथौली स्टेशन पर मेन लाइन पर रोक दिया गया। यहां लूप लाइन में एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी। दोनों लाइन में मालगाड़ी खड़ी होने से ग्वालियर-झांसी मार्ग ठप हो गया। इसी दौरान सुबह 9.35 बजे शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर गई। वहीं लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी को हटाने के लिए मेन लाइन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगाया गया और आंतरी लूप लाइन में ले जाया गया। इसके बाद सुबह 10.35 बजे रेल यातायात बहाल हुआ। तब शताब्दी एक्सप्रेस को झांसी के लिए रवाना किया गया। वहीं वापसी में शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से ग्वालियर आई।