भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक आज
ग्वालियर| श्रीसिद्ध क्षेत्र त्रिशला गिरि ट्रस्ट एवं सकल जैन समाज मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे आचार्य दया सागर एवं क्षुल्लक रिद्धि सागर के सानिध्य में उरवाई गेट स्थित जैन तीर्थ त्रिशला गिरि में भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक एवं क्षमा वाणी मिलन समारोह का आयोजन करेगा। इससे पहले मुरार जैन धर्मशाला से सुबह दस बजे मंगल यात्रा निकाली जाएगी। त्रिशला गिरि में क्षमा वाणी के उपरांत महामस्तकाभिषेक होगा। उधर श्री दिगंबर जैन बीस पंथी नसिया जी जैन मंदिर गेंडेवाली सड़क पर मंगलवार को वार्षिक मेला आयोजित होगा।