पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़े भाई के घर गया था सेना के रिटायर्ड हवलदार का परिवार, घर से तीन लाख रुपए का माल पार

बड़े भाई के घर गया था सेना के रिटायर्ड हवलदार का परिवार, घर से तीन लाख रुपए का माल पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंपूथाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी स्थित खेड़कर के बाड़े में रहने वाले सेना के रिटायर्ड हवलदार आशाराम शर्मा के घर के ताले चटकाकर चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े तीन लाख रुपए का माल पार कर दिया। हवलदार का परिवार किला गेट पर रहने वाले अपने भाई के घर गमी में गया था। वह शाम पांच बजे घर लौटे तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं। चोरी की इस वारदात को महज डेढ़ घंटे में अंजाम दिया गया।

रिटायर्ड हवलदार आशाराम शर्मा रविवार सुबह परिवार के साथ किलागेट पर बड़े भाई के यहां गमी में शामिल होने गए थे। दोपहर साढ़े तीन बजे उनका छोटा बेटा नीरज मकान पर ताला डाल कर चला गया। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसे। शाम लगभग पांच बजे जब आशाराम लौट कर आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान बिखरा है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोर उनके घर से 37 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर सहित लगभग तीन लाख रुपए का सामान समेट ले गए।

नशेड़ियोंपर चोरी का संदेह: श्रीशर्मा के घर के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। उन्हें संदेह है कि इन्हीं लोगों ने उनके घर में चोरी की होगी। नशेड़ियों की शिकायत उन्होंने कई बार कम्पू थाने में की थी लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।