पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि क्रांति रथ छोड़कर शहर आने पर आरएईओ सस्पेंड

कृषि क्रांति रथ छोड़कर शहर आने पर आरएईओ सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जिलेमें 25 सितंबर से चालू हुए कृषि महोत्सव के पहले दिन चार विकासखंडों के लिए कृषि रथ रवाना हुए थे। साथ ही आदेश जारी हुआ था कि जिन अफसरों को रथ के साथ भेजा गया है, वे रात को रथ के साथ ही रुकें। पहले ही दिन जब अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन यंत्री बृह्मेंद्र गुप्ता अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत उदयपुर पहुंचे तो उन्हें यहां केवल पंचायत सचिव रवींद्र सिंह मिले। रथ पर तैनात ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बिजौली वीके गुप्ता गायब थे। पंचायत सचिव ने बताया कि वे मुरार चले गए हैं। इसी रथ पर अनुविभागीय अधिकारी कृषि आरबीएस जाटव की भी ड्यूटी थी, यह भी जांच टीम को नहीं मिले। कलेक्टर पी नरहरि ने आरएईओ श्री गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है और एसडीओ कृषि श्री जाटव के सस्पेंशन का प्रस्ताव संभाग आयुक्त को भेज दिया है।