- Hindi News
- लापता पॉइंटमैन नहीं मिला, पैसेंजर रोकने की कोशिश
लापता पॉइंटमैन नहीं मिला, पैसेंजर रोकने की कोशिश
प|ी ने महिलाओं के साथ मोहना स्टेशन पर किया प्रदर्शन
ग्वालियर|लापतापॉइंटमैन छोटे लाल यादव के नहीं मिलने से गुस्साई प|ी ने रेलवे कॉलोनी की महिलाओं के साथ गुरुवार को कोटा पैसेंजर माेहना स्टेशन पर रोकने की कोशिश की लेकिन जीआरपी स्टाफ ने इंजन के आगे खड़ी महिलाओं को समझाकर हटा दिया। इसके बाद महिलाओं ने स्टेशन पर प्रदर्शन कर पॉइंटमैन को तलाश करने के लिए जीआरपी को ज्ञापन दिया।
लापता छोटे लाल की प|ी ने मोहना रेलवे प्रबंधन को आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस सूचना पर ग्वालियर जीआरपी सुबह मोहना स्टेशन पहंुची। कोटा पैसेंजर पहंुची तो महिलाएं इंजन के आगे खड़ी हो गईं। जीआरपी ने उन्हें समझा कर हटा दिया।