ग्वालियर. माधौगंज,रॉक्सीपुल, कंपू रोड पर दुकान के बाहर सामान रखकर मेन रोड पर ट्रैफिक की रफ्तार रोक रहे व्यवसायियों के खिलाफ नगर निगम के मदाखलत अमले ने गुरुवार को कार्रवाई की। इस दौरान अमले ने सामान भी जब्त किया।
ट्रैफिक में बाधक अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ दैनिक भास्कर ने समाधान मिलजुलकर अभियान शुरू किया है। मदाखलतकर्मी गुरुवार को माधौगंज में भैरव मंदिर के पास पहुंचे। अमले को देख व्यवसायी सामान समेटने लगे। माधौगंज चौराहे पर तांगा फलों के ठेले खड़े होने से ट्रैफिक जाम हो रहा था। यहां से सामान जब्त किया गया और हाथठेलों को हटवाया। वहीं कार्रवाई देखकर कुछ ठेले वाले भाग गए।