पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी समारोह से चोर ले गए 8 लाख का सामान

शादी समारोह से चोर ले गए 8 लाख का सामान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| लक्ष्मीगंजमें गोयल वाटिका में पीएचई के इंजीनियर नेतराम गौड़िया की बेटी की शादी आयोजित की जा रही थी। यहां से चोरों ने जेवर और नकदी से भरा सूटकेस पार कर दिया। सूटकेस में जेवर और डेढ़ लाख रुपए नकद सहित आठ लाख रुपए का सामान था। पहले चोरों ने इंजीनियर की बहन के ऊपर दही गिराया और फिर मौका देखकर सूटकेस लेकर भाग निकले। शादी में शामिल मेहमानों ने दो संदेहियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। इंजीनियर श्री गौड़िया रात लगभग 11 बजे मेहमानों से मिल रहे थे, तभी जेवर से भरा सूटकेस इन्होंने अपनी बहन लक्ष्मी के हाथ में दे दिया। इसी दौरान एक बालक इनकी बहन के पास पहुंचा और दही गिरा दिया। लक्ष्मी ने दही साफ करने के लिए सूटकेस को जमीन पर रख दिया। उनका ध्यान जैसे ही सूटकेस से हटा, किसी ने इसे पार कर दिया। सूटकेस गायब होते ही यहां हड़कंप मच गया। पुलिस दो बालक से पूछताछ कर रही है। बालकों ने बताया कि भोलू नामक उनका साथी सूटकेस लेकर गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक महिला एक पुरुष भी पकड़े हैं।