पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत

समाज के चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| श्रीगहोई वैश्य समाज के द्विवार्षिक चुनाव में निर्वाचन अधिकारी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्वाचन अधिकारी ने नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अपने चहेतों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद छिरौल्या एवं आकाश सेठ ने कहा कि गहोई वैश्य समाज के चुनाव की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी की गई थी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी ने 8 फरवरी को बैलेट पेपर दिखाने के बहाने सभी प्रत्याशियों को बुलाया। उन्होंने प्रोसीडिंग रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लिए।