- Hindi News
- चोरी के मामले में ऑटो ड्राइवरों से पूछताछ
चोरी के मामले में ऑटो ड्राइवरों से पूछताछ
ग्वालियर| शिवपुरीके बदरवास के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी गिर्राज रविवार को ग्वालियर आए थे, तब इनका बैग चोरी हो गया था। बैग में 3.55 लाख रुपए थे। इस मामले में पड़ाव थाने की पुलिस ने दस ऑटो ड्राइवरों से पूछताछ कर ली है लेकिन अब तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि कुछ तथ्य पता चले हैं उनकी जांच की जा रही है।