- Hindi News
- यशोधरा के चुनाव मामले में फैसला सुरक्षित
यशोधरा के चुनाव मामले में फैसला सुरक्षित
ग्वालियर| उद्योगमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्वाचन को चुनौती देने संबंधी याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में दायर याचिका में कहा गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान यशोधरा राजे ने चुनाव खर्चे का सही ब्यौरा नहीं दिया है। साथ ही मंत्री पर पेड न्यूज का आरोप भी है। कोर्ट ने उक्त आवेदन पर फैसला सुरक्षित रख लिया।