पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चोरी करने वाला जीजा साले का गिरोह पकड़ा, 9 बाइक मिलीं

बाइक चोरी करने वाला जीजा-साले का गिरोह पकड़ा, 9 बाइक मिलीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. जनकगंजथाना पुलिस ने लक्ष्मीगंज इलाके से बाइक चोरी कर रहे माेनू खान और राहुल रजक पकड़ा है। राहुल की जानकारी के आधार पर पुलिस ने इसके जीजा राजा रजक को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा मनीष सोनी निवासी शिवपुरी, गजेंद्र कुशवाह निवासी अंबाह, निखिल राठौर, विजय तोमर और मोनू चौहान निवासी अंबाह को गिरफ्तार किया है।
यह गिरोह साठ हजार की बाइक को चार-पांच हजार रुपए में बेच देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से नौ बाइक बरामद की हैं जबकि इन्होंने 30 और बाइकों के बारे में जानकारी दी है। ये लोग बाइक चोरी कर भिंड, मुरैना में बेचते थे।