- Hindi News
- इंडेन ने शुरू की सप्लाई, ग्राहकों को मिले सिलेंडर
इंडेन ने शुरू की सप्लाई, ग्राहकों को मिले सिलेंडर
खातालिंक कराने वाले ग्राहकों को गैस सिलेंडर की सप्लाई इंडेन ने शुरू कर दी है। ये ग्राहक पिछले दस दिन से सिलेंडर मिलने से परेशान थे। तेल कंपनी के अफसरों ने ऐसे सवा लाख ग्राहकों पर खाता लिंक कराने का प्रेशर बनाने के लिए गैस सप्लाई बंद करवा दी थी। दैनिक भास्कर ने तेल कंपनियों की इस मनमानी का विरोध किया था। इसके बाद ही प्रशासन ने सोमवार को बैठक कर तेल कंपनी एजेंसियों से दो टूक कहा था कि ग्राहक परेशान होंगे तो दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
गैस एजेंसियों पर मंगलवार की सुबह तेल कंपनी के अफसरों के संदेश पहुंचे कि वे उन ग्राहकों को भी सब्सिडी का सिलेंडर देना चालू कर दें जिन्होंने अभी तक खाता लिंक नहीं कराया है। इसके बाद एजेंसियों ने उनके पास मौजूद स्टाॅक के आधार पर सिलेंडर सप्लाई किए। दोपहर में अधिकतर एजेंसियों ने सब्सिडी के सिलेंडरों की डिमांड भी प्लांट पर भेजी। बुधवार को सभी एजेंसियों पर तीन हजार से ज्यादा गैस सिलेंडर आने की उम्मीद है। इसके बाद किसी भी ग्राहक को सब्सिडी के सिलेंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
बैंक गैस बुक की कॉपी एजेंसी पर जमा कराएं
तीनोंकंपनियों के सवा लाख ग्राहकों ने डीबीटीएल के लिए अपने बैंक खाते लिंक नहीं कराए हैं। इंडेन ने ऐसे ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी एजेंसी पर बैंक गैस बुक की फोटो कॉपी जमा करवा दें। इसके बाद उनका बैंक खाता लिंक हो जाएगा। खाता लिंक कराने पर एडवांस सब्सिडी के रूप में पहली बार 568 रुपए खाते में आएंगे, इसके बाद ही सिलेंडर की सब्सिडी 244 रुपए।
बुकिंगकैंसिल हुई है तो दोबारा कराएं
खातालिंक कराने वाले एलपीजी ग्राहकों के पास यदि काफी समय बाद भी सिलेंडर नहीं पहुंचा है तो वे बुकिंग के बारे में एजेंसी पर पता कर लें। ऐसे ग्राहकों की बुकिंग कंपनी ने निरस्त कर दी है। यदि ऐसा है तो ग्राहक को दोबारा ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। इसके बाद सिलेंडर की सप्लाई होगी।
8 फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर
10 फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर