- Hindi News
- सदस्यता अभियान: हर वार्ड में लगेंगेे स्टॉल
सदस्यता अभियान: हर वार्ड में लगेंगेे स्टॉल
पॉलिटिकल रिपोर्टर| ग्वालियर
सदस्यतामहाअभियान की कवायद को लेकर भाजपा अब वार्ड स्तर पर स्टॉल लगाने जा रही है। इसके तहत पार्टी के मोर्चा संगठनों के दो-दो स्टॉल हर वार्ड में लगाए जाएंगे। ये स्टॉल 13 से 15 फरवरी तक लगेंगे। जबकि सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए 12 फरवरी को संभाग स्तरीय बैठक कैंसर चिकित्सालय परिसर में होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह आैर संगठन महामंत्री अरविंद मेनन मौजूद रहेंगे। बैठक की तैयारी को लेकर मंगलवार को मुखर्जी भवन जिला इकाई आैर संभागीय कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर किसान मोर्चा की बैठक हुई।
किसान मोर्चा की बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीलाल गुर्जर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सदस्यता कम है, इसे बढ़ाने के प्रयास तेज किए जाएं। इधर, मुखर्जी भवन में जिलाध्यक्ष अभय चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होने वाली संभागीय बैठक की तैयारी पर चर्चा हुई। श्री चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान की उपलब्धियों आैर संगठन क्षमता के आधार पर ही कार्य का आकलन होगा।