कुमार बने इलाहाबाद जोन के पीआरओ
ग्वालियर| भारतीयरेल ट्रैफिक सेवा के अधिकारी विजय कुमार इलाहाबाद जोन के नए चीफ पीआरओ नियुक्त किए गए हैं। मंगलवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया। चीफ पीअारओ श्री कुमार इससे पहले इलाहाबाद मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को एक समारोह के बीच पूर्व पीआरओ नवीन बाबू ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।