पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व पार्षद कल्लू चौधरी का निधन

पूर्व पार्षद कल्लू चौधरी का निधन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पूर्वपार्षद आैर हाल ही में भाजपा में लौटे भारत सिंह चौधरी (कल्लू) का मंगलवार को निधन हो गया। निगम के सहायक आयुक्त रहे बालकदास मौर्य के पुत्र आैर अजाक्स की जिला इकाई के अध्यक्ष मुकेश मौर्य के भाई कल्लू 40 वर्ष के थे आैर गंभीर रूप से बीमार थे। उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पर उनका निधन हो गया। दोपहर बाद उपनगर ग्वालियर के चारशहर का नाका स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके भतीजे चौधरी सौजन्य प्रताप आैर पुत्र प्रिंस चौधरी ने दी।