पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र की साइिकल फिसली, रेलिंग से टकराकर मौत

छात्र की साइिकल फिसली, रेलिंग से टकराकर मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. किले की घाटी पर रविवार को एक किशोर की साइकिल ऐसी फिसली कि उसकी जान ही चली गई। वह किले से खेलकर घर लौट रहा था। हादसे में किशोर का सिर रेलिंग से टकराया। गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए जेएएच ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बहोड़ापुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बहोड़ापुर के विनय नगर सेक्टर-3 में रहने वाली एडवोकेट अनामिका शर्मा का बेटा गाेपू उर्फ गोपाल शर्मा (15) हाईस्कूल का छात्र था। रविवार सुबह वह घर से खेलने की कहकर निकला। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ किले पर पहुंच गया। यहां कुछ समय बिताने के बाद वह सुबह लगभग 10.30 बजे साइकिल से लौट रहा था।
किले से नीचे उतरते समय गोपाल की साइकिल घाटी पर फिसल गई और उसका सिर किले की रेलिंग से टकरा गया। यहां से गुजर रहे गाेपू के पड़ोसियों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। गोपू को अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।