पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 सेमी कम हुई बारिश, 6 फीट खाली रह गया तिघरा

21 सेमी कम हुई बारिश, 6 फीट खाली रह गया तिघरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. अंचल से मानसून विदा हो गया है। क्योंकि राजस्थान की ओर से मानसून लौटने लगा है। वातावरण की नमी में भी लगातार गिरावट रही है। दक्षिणी-पश्चिमी हवा भी नहीं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल अब मानसून की बारिश नहीं होगी। दिन का तापमान बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंच गया है। लोगों काे गर्मी बेचैन कर रही है।

पिछले चार साल में ग्वालियर अंचल में इस बार सबसे कम बारिश हुई है। इस कारण मानसून सीजन की बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हो सका है। शहर के मौसम विभाग कार्यालय में मानसून सीजन की बारिश 590.1 मिमी दर्ज की गई है। औसत बारिश से यह 209.9 मिमी कम है।
मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे के मुताबिक 15 सितंबर के बाद मानसून केरल की ओर लौटने लगता है। राजस्थान की आेर से मानसून लौटने भी लगा है। इसलिए अब बारिश के आसार कम हो गए हैं। बंगाल की खाड़ी में अभी कोई नया सिस्टम बनने की संभावना भी नहीं है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी तक मानसून विदा होने की अधिकृत तौर पर घोषणा नहीं की है।

80 के मुकाबले सिर्फ 59 सेमी हुई बारिश

पिछलेसाल तिघरा फुल होने से उसके गेट खोलने पड़े थे। जबकि इस वर्ष तिघरा का लेवल 733.40 फीट है। जो निर्धारित क्षमता 740 से करीब छह फीट कम है। वर्ष 2014 से पहले 2009 के मानसून सीजन में सबसे कम 39.9 सेमी बारिश हुई थी। शहर में औसत बारिश का कोटा 80 सेमी है। जबकि इस वर्ष 59 सेमी बारिश दर्ज की गई है। करीब 21 सेमी बारिश कम हुई है।