- Hindi News
- दिल्ली, आगरा, चेन्नई भी घूमा अहमद, पुलिस रवाना
दिल्ली, आगरा, चेन्नई भी घूमा अहमद, पुलिस रवाना
ग्वालियर| सऊदीअरब में रहने वाला अहमद बख्श सिद्दीकी ग्वालियर आने से पहले दिल्ली, आगरा और चेन्नई भी घूमा था। यहां इसने क्या-क्या किया, यह जानने के लिए पुलिस की टीम उक्त शहरों के लिए रवाना हो गई है। यह भी पता चला है कि इसने कुछ लोगों को ई-मेल भी भेजे थे।
बुधवार को पुलिस अफसर दिनभर अहमद से पूछताछ करते रहे। कुछ तथ्य सामने आए हैं। पड़ाव पुलिस ने तीन दिन पहले स्टेशन पर घूम रहे अहमद को संदेह के आधार पर पकड़ा था। इसने बताया वह सऊदी अरब का रहने वाला है, वहां पर वाहन चोरी के मामले में पकड़ा गया था।