पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालियर समेत तेरह जिलों में फिर से होगा पंचायतों का परिसीमन

ग्वालियर समेत तेरह जिलों में फिर से होगा पंचायतों का परिसीमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर इंदौर, भोपाल समेत तेरह नगर निगमों नगर पालिकाओं की सीमा बढ़ाए जाने से इन जिलों की पंचायतों (ग्राम, जिला और जनपद) का परिसीमन गड़बड़ा गया है। अब नए सिरे से या तो नई पंचायतों का गठन होगा या परिसीमन किया जाएगा। इसके लिए इन जिलों को विशेष अनुमति दी गई है। साथ ही कलेक्टरों से कहा है कि वे जल्द से जल्द वार्डों के परिसीमन की कार्यवाही पूरी करें। गौरतलब है कि अप्रैल-मई 2014 में पंचायतों का परिसीमन पूरा हो गया था, लेकिन हाल ही में नगरीय निकायों में कुछ ग्राम पंचायतों तथा उनके गांव शामिल हो गए हैं। इससे नगर निगम की सीमा से सटे कुछ गांव ऐसे रह गए हैं, जो तो अब किसी दूसरी ग्राम पंचायत के हिस्से हैं और ही नगरीय निकाय की सीमा में शामिल हो पाए।



इसी कारण फिर से परिसीमन के हालात बने। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों से कहा कि जल्द से जल्द इस कार्यवाही को पूरी करके शासन को अवगत कराएं। गांव की आबादी के मान से यदि पृथक से ग्राम पंचायत बनाई जा सकती है तो तत्काल नई ग्राम पंचायत का गठन किया जाए। यदि इतनी आबादी नहीं है तो उसे किसी दूसरी ग्राम पंचायत में शामिल करने के लिए परिसीमन कर दिया जाए। इसी तरह जिला या जनपद पंचायत से कुछ गांव अलग हो गए हैं तो उनके निर्वाचन क्षेत्र का भी परिसीमन किया जाए।



आबादी की गणना वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर की जाएगी।