पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा अग्रसेन का चल समारोह आज

महाराजा अग्रसेन का चल समारोह आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजा अग्रसेन का चल समारोह आज

ग्वालियर|अग्रवाल नवयुवकसंघ के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 25 से 27 सितंबर तक मनाया जाएगा। संघ के महामंत्री राजेश सिंघल ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को सुबह पांच बजे अग्रसेन उद्यान से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। शाम छह बजे महाराजा अग्रसेन का चल समारोह निकाला जाएगा। इसका शुभारंभ कलेक्टर पी. नरहरि आरती उतारकर करेंगे। 26 सितंबर को शाम सात बजे अग्रसेन उद्यान में बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता होगी। 27 सितंबर को दोपहर तीन बजे मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, एक मिनट में पानी के बताशे पिओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रात आठ बजे प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।